अखिलेश यादव के ‘वास्तविक जन्मदिन’ पर पोस्टर वायरल, 2027 को लेकर लिखा- अधूरे काम होंगे पूरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लैपटॉप क्रांति से AI युग तक युवाओं को साधने का संदेश, मेंहदावल के सपा नेता जयराम पाण्डेय ने लगवाया पोस्टर

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘वास्तविक जन्मदिन’ के मौके पर एक नया पोस्टर चर्चा में है। संतकबीरनगर जिले की मेंहदावल विधानसभा में सपा नेता जयराम पाण्डेय की ओर से लगवाए गए इस पोस्टर में अखिलेश यादव के पिछले कार्यकाल और युवाओं को तकनीक से जोड़ने की पहल को प्रमुखता से दर्शाया गया है।

पोस्टर पर लिखा है, “17 में जो रह गए थे अधूरे, 27 में वो हर काम होंगे पूरे।” इसके जरिए वर्ष 2027 को लेकर राजनीतिक संदेश दिया गया है। पोस्टर में लैपटॉप वितरण योजना का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि लैपटॉप क्रांति ने प्रदेश की पहचान बदली और अब AI युग में युवाओं के सपनों को उड़ान मिलेगी।

युवाओं और तकनीक से जुड़े वर्ग को आकर्षित करने के उद्देश्य से पोस्टर पर अंग्रेजी में “To Empower The Youth & Drive The Gain” और हैशटैग #AkhileshAgain भी लिखा गया है।

पोस्टर के निचले हिस्से में संस्कृत श्लोक के माध्यम से अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं। राजनीतिक संदेश और तकनीक आधारित नारों वाला यह पोस्टर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]