लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित लोकदल कार्यालय पर बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों की समस्याओं, मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।
बैठक को संबोधित करते हुए लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
चौधरी सुनील सिंह ने बताया कि 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने किसानों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस महारैली में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। बैठक में आगामी महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।









