चार प्रमुख तीर्थ परिक्रमा पथों पर हर कोस में लगेंगे हरिशंकरी के पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। प्रदेश के चार प्रमुख तीर्थ परिक्रमा पथों अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य और चित्रकूट को हरिशंकरी के पौधों से सजाने के लिए लोक भारती की ओर से विशेष पौधारोपण यात्रा आयोजित की जाएगी। यह यात्रा 24 से 29 अक्टूबर तक चलेगी। इसके तहत परिक्रमा पथों पर हर कोस पर पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाए जाएंगे।

लोक भारती के अवध क्षेत्र अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी पवन सिंह चौहान ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य तीर्थ परिक्रमा मार्गों पर हरिशंकरी के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। यात्रा के दौरान संतों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया जाएगा। इसके जरिए परिक्रमा पथों को हरिशंकरी के पौधों की माला से सजाने का संकल्प लिया गया है।

पवन सिंह चौहान के मुताबिक, यात्रा की शुरुआत 24 अक्टूबर को नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ से होगी। इसके बाद विभिन्न निर्धारित स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का समापन 29 अक्टूबर को मिश्रिख में होगा।

प्रेस वार्ता में लोक भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, संगठन सचिव, सह प्रमुख संपर्क मार्ग सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]