बाराबंकी में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला फैजुल्लागंज कुतुबनगर में एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हलचल मच गई। मृतक की पहचान मोहम्मद कुर्बान अली पुत्र बेचू, उम्र करीब 60 वर्ष, के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। वृद्ध की मौत की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलने पर जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, वृद्ध की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

रिपोर्टर: रवेंद्र वर्मा, बाराबंकी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]