गाजीपुर: विनीत राय हत्याकांड में फरार आरोपियों के घर पुलिस की मुनादी, 30 दिन बाद होगी कुर्की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजीपुर। होटल कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के गौसाबाद और कालीधाम कॉलोनी में मुनादी कराई। इन इलाकों में फरार आरोपियों के घर बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने फरार आरोपी शंकर पांडेय और आलोक दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 84 के तहत कार्रवाई करते हुए मुनादी कराई है। पुलिस के मुताबिक, मुनादी के 30 दिन बाद दोनों आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि होटल कारोबारी विनीत राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। अब पुलिस की अगली कार्रवाई कुर्की की प्रक्रिया पर केंद्रित है।

 

रिपोर्टर: प्रदीप शर्मा, गाजीपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]