
मामला चांद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप का है। जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की शाम करीब 7:40 बजे कर्मचारी जितेंद्र कुमार एक वाहन में डीजल भर रहा था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर चार नकाबपोश हमलावर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। आरोप है कि एक हमलावर ने जितेंद्र पर धारदार हथियार से वार कर दिया। कर्मचारी ने भागकर अपनी जान बचाई, जबकि हथियार पास खड़ी गाड़ी की बैक लाइट पर लगा, जिससे लाइट टूट गई।
आरोप है कि घटना के बाद हमलावर पेट्रोल पंप मालिक साजिम खान और कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी दी है। वहीं, केमरी थाना पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।









