7 एक्स रे टेक्निशियन चिकित्सा विभाग और 6 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट आयुष विभाग को मिला नियुक्ति पत्र..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSSC द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को आज पूरे प्रदेश में 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया जिसमें आज सिद्धार्थनगर के अंबेडकर सभागार में नियुक्ति पत्र वितरित किया जिसमें 7 एक्स रे टेक्निशियन चिकित्सा विभाग और 6 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट आयुष विभाग को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया

जिसमें पहले मुख्यमंत्री के लाइव के द्वारा लखनऊ से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित का कार्यक्रम दिखाया गया कार्यक्रम आये अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही,शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या,सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल को जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने बुक्के देकर सम्मानित किया

जिसके बाद सभी ने अपने विचार व्यक्त किया जिसके बाद जिले के चयनित अभ्यर्थियों को जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने
नियुक्ति पत्र वितरित किया गया वही नियुक्ति पत्र पाये अभ्यर्थियों ने बताया कि नियुक्ति में पूरी पारदर्शिता दिखाते हुए भर्ती किया गया है और लोग अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करके दिखाएंगे वही अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर, प्रदीप शर्मा
सिद्धार्थनगर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]