बचपन स्कूल में बच्चों ने बड़े धूमधाम से मनाया गणेश पर्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। नौतनवा स्थित बचपन स्कूल में शनिवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बच्चों और विद्यालय परिवार ने बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भगवान गणेश की भक्ति में सराबोर नजर आया। विद्यालय में इको-फ्रेंडली गणेश चतुर्थी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्कूल की डायरेक्टर अंजली ने कागज से निर्मित बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की। इसके बाद समस्त विद्यालय परिवार ने एकजुट होकर भगवान गणेश की आरती की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को भगवान गणेश के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित प्रेरणाप्रद कहानियां सुनाई और दिखाई गईं। बच्चों को गणेश जी के विभिन्न नामों जैसे गजानन, गणपति, गणेश, लंबोदर, एकदंत, शुभम, विनायक और भालचंद्र आदि के अर्थ भी समझाए गए।

डायरेक्टर अंजली ने कहा कि हर त्योहार हमें कोई न कोई प्रेरणादायक सीख देता है। उन्होंने बच्चों को चित्रों और कहानियों के माध्यम से बताया कि भगवान गणेश के बड़े कान अधिक सुनने और कम बोलने की सीख देते हैं, जबकि छोटा मुख संयमित होकर आवश्यकतानुसार बोलने का संदेश देता है। इसी प्रकार छोटे नेत्र लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और उनके हाथ उदारता व सकारात्मक सोच की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति से परिचित होते हैं तथा उनका जुड़ाव मजबूत होता है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार भी आवश्यक हैं। कार्यक्रम के अंत में इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

इस दौरान मृदुल, सामर्थ, समृद्धि, अर्सलान, माहिर, तारीख, सृष्टि, अर्पित, विश्रुत, शिवांशी, श्रीवन्या, काव्या, श्रुति, आनंद, आदर्श, काब्या, रक्षा, ईशा, अनन्या, हुजाइफ, रुद्रांशी, सुप्रिया, योगिता, भाविका और शुभी सहित अन्य बच्चे मौजूद रहे। वहीं शिक्षिकाओं में वैष्णवी, तेजस्वी, मनिता, ईशा, अंजली, प्रीती, इशिता, अंशिका, रिंकल और श्रद्धा आदि की सहभागिता रही।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]