6.86 करोड़ से बनेगा बिजली उपकेंद्र, 50 गांवों को मिलेगा लाभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 कन्नौज में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए 6 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से नए बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत और भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उपकेंद्र से 50 गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

विधायक अर्चना पांडेय के मुताबिक, क्षेत्र के ग्रामीण पिछले चार वर्षों से बिजली की समस्या से जूझ रहे थे। बजट के अभाव में पहले निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अगले चार महीने में बिजली आपूर्ति चालू होने की उम्मीद जताई गई है।

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कटौती और लाइनमैन की कार्यशैली को लेकर शिकायतें भी कीं। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली कटने से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, लाइनमैन पर छोटे-छोटे कामों के लिए पैसे मांगने के आरोप भी लगाए गए।

मौके पर मौजूद एसडीओ संजय यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि नए उपकेंद्र के निर्माण से ग्रामीणों को बिजली संकट से कब तक राहत मिलती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]