जनता दर्शन में पांच वर्षीय अंश की प्रतिभा देख प्रभावित हुए जिलाधिकारी, पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मासूम ने लिखकर और रंगों की सही पहचान कर जीता डीएम का दिल, होनहार बच्चे की जमकर की सराहना

देवरिया। देवरिया में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे की प्रतिभा ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को प्रभावित कर दिया। बच्चे की समझदारी, आत्मविश्वास और सवालों के सटीक जवाब देने के अंदाज को देखकर जिलाधिकारी ने उसकी जमकर सराहना की। साथ ही उसकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, फरियादिनी निधि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पांच वर्षीय पुत्र अंश के साथ जिलाधिकारी के समक्ष पहुंची थीं। इसी दौरान जिलाधिकारी की नजर नन्हे अंश पर पड़ी। उन्होंने बच्चे से बातचीत शुरू की और उसकी पढ़ाई-लिखाई तथा स्कूल जाने के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी ने बच्चे की प्रतिभा परखने के लिए उसे कागज और पेन दिया। उन्होंने अंश से कुछ लिखने को कहा और विभिन्न रंगों की पहचान से संबंधित सवाल भी पूछे। मासूम अंश ने बिना किसी झिझक के सभी सवालों के सही जवाब देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

बच्चे की हाजिरजवाबी और समझदारी देखकर जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने अंश को होनहार और प्रतिभाशाली बताते हुए उसकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी और मासूम अंश के बीच हुई यह बातचीत चर्चा का विषय बन गई। जिलाधिकारी की यह पहल बच्चों की छिपी प्रतिभा को पहचानने और उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायक संदेश देती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]