बाराबंकी। काशी विश्वनाथ से गुजरात के वडनगर तक बाइक यात्रा के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान पूरा कर लौटे भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद गोस्वामी का बाराबंकी स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी नीरज वर्मा, जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, जिला महामंत्री विजयानंद वाजपेई, रिंकू सिंह, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अमरीश रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह और अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण रावत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला कार्यालय प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा, दिवाकर सिंह, सुधाकर सोनी, हरख मंडल प्रभारी नीता अवस्थी, मंडल अध्यक्ष सरिता वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अंशु वर्मा, सतीश जायसवाल और शिवम सिंह राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने प्रमोद गोस्वामी के सेवा संकल्प अभियान की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। यात्रा पूरी कर लौटे कार्यकर्ता का सम्मान समारोह पार्टी कार्यालय में चर्चा का विषय रहा।









