101 गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

महराजगंजपुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के कुशल निर्देशन में महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से गुम हुए 101 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, पिछले पांच महीनों में सर्विलांस सेल द्वारा कुल 518 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 51 लाख रुपये है। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, सर्विलांस सेल ने IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और आधुनिक संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न कंपनियों के गुम मोबाइलों को खोजने में सफलता हासिल की।

17 अगस्त 2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं के बाद सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया।

सर्विलांस सेल की टीम के कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने ₹25 हजार के नगद पुरस्कार से टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं और नजदीकी थाना अथवा सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की बरामदगी में मदद मिल सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]