हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ईदगाह का निर्माणाधीन गेट बुलडोजर से गिराया, मुस्लिम समाज में नाराजगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर। जिले के पुवायां कस्बे में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद ईदगाह के निर्माणाधीन गेट को बुलडोजर से गिरा दिया गया। प्रशासन के अनुसार गेट का निर्माण बिना अनुमति के कराया जा रहा था। हालांकि कार्रवाई के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी देखी गई।

पुवायां कस्बे में ईदगाह के मुख्य गेट का निर्माण पिछले कई दिनों से चल रहा था। दो दिन पहले हिंदू संगठनों ने निर्माण का विरोध करते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। प्रशासनिक जांच में निर्माण की अनुमति नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद ईदगाह कमेटी को 24 घंटे के भीतर गेट हटाने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन की चेतावनी के बाद ईदगाह कमेटी के सदर आरिफ खान ने नगरपालिका से जेसीबी किराए पर लेकर आपसी सहमति से देर रात निर्माणाधीन गेट गिरवा दिया। बताया जा रहा है कि गेट के निर्माण पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हो चुके थे।

कमेटी के सदर आरिफ खान ने कहा कि अनुमति मिलने के बाद दोबारा गेट बनाया जाएगा। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पहले गेट का आकार छोटा था, लेकिन बाद में बिना अनुमति बड़ा गेट बनाया जा रहा था। पुराने आकार का गेट बनाने के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होगी।

उधर, हिंदू युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्रा ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए प्रदेश सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया।

 

संवाददाता – धर्मेंद्र कुमार शर्मा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]