हाटा में गणेश चतुर्थी की धूम, आठ पंडालों में विराजेंगे गणपति, आज रात 9 बजे खुलेगा पट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर जिले के हाटा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हाटा तहसील क्षेत्र में करीब आठ स्थानों पर आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं, जहां विधि-विधान से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है।

आज शाम 9 बजे पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए भगवान गणेश का पट खोला जाएगा। गणेश चतुर्थी सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य मानकर उनके आशीर्वाद से शुभ कार्यों की शुरुआत करने की धार्मिक परंपरा भी है।

गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभता के देवता हैं। किसी भी शुभ कार्य से पहले गणेश जी की पूजा करने की परंपरा है, इसलिए उन्हें विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य भी कहा जाता है।

हाटा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। तहसील क्षेत्र में करीब आठ जगहों पर पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

पूजा के दौरान सबसे पहले गणेश जी का आवाहन कर उनका विधि-विधान से पूजन किया जाता है। भगवान गणेश को दूर्वा घास, फूल, सिंदूर और मोदक का भोग अर्पित किया जाता है। इसके बाद मंत्रोच्चार, आरती और प्रसाद वितरण होता है।

आज शाम 9 बजे पूजा-अर्चना के बाद गणेश जी का पट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही पंडालों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं भी पूरी की जा रही हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]