स्वामी प्रसाद मौर्य का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- “देश बचाओ, भाजपा हटाओ” के नारे से होगी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। पूर्व मंत्री एवं अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने देश को मुट्ठी भर लोगों के हाथों में बेच दिया है और देश में अराजकता का माहौल बना दिया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश को अडानी और अंबानी को सौंपा जा रहा है। उनका आरोप है कि भाजपा के नेताओं पर कार्रवाई होने पर पार्टी के लोग उन्हें बचाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है और पांच किलो राशन के लिए मजबूर है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा की नीतियों से असहमति के कारण उन्होंने मंत्री पद छोड़ा था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “चाय बेचने वाला आज भारत बेच रहा है।”

मौर्य ने कहा कि भाजपा की विदाई के लिए मैनपुरी से चुनावी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा को हटाने के लिए “देश बचाओ, भाजपा हटाओ” का नारा दिया जाएगा।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सपा पीडीए की परिभाषा को सही तरीके से नहीं समझ पा रही है। उन्होंने कहा कि “जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी” होनी चाहिए।

अमेरिका के संदर्भ में भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बड़े दुश्मन को हराने के लिए छोटे से हाथ मिलाने को भी तैयार हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्हें राम के नाम से ज्यादा जनता की चिंता है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की विदाई तय है और देश की जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

 

बाइट — स्वामी प्रसाद मौर्य, पूर्व मंत्री

और पढ़ें

[the_ad id="164"]