महदेवा दूबे में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, 31 मरीजों का हुआ उपचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वायरल फीवर के मरीजों की संख्या रही अधिक, चिकित्सकों ने जांच कर वितरित की दवाएं

फरेंदा, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दूबे में प्रत्येक रविवार की भांति आज भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्साधिकारी डॉ. सी.बी. पाण्डेय ने 31 मरीजों का उपचार किया। इस दौरान वायरल फीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।

मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इसके अलावा कान दर्द, पेट दर्द, मधुमेह तथा चर्म रोग से संबंधित मरीजों का भी उपचार किया गया। कान दर्द की शिकायत लेकर पहुंचीं रीना (45) को उपचार के बाद दवा दी गई। वहीं नोखेलाल (75) का पेट दर्द का इलाज किया गया। मधुमेह के पुराने मरीजों में राजेंद्र, सुधीर और कुरबान ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। चर्म रोग से पीड़ित विमला (45) और बेचन (70) का भी उपचार किया गया।

आरोग्य मेला निरीक्षक एवं जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनिल बरनवाल ने मेले का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की।
मेले में फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी एवं ट्रेनिंग फार्मासिस्ट सचिन सहानी ने मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया। स्वास्थ्य शिविर में एएनएम किरण सिंह, लैब टेक्नीशियन ऋषिकेश गुप्ता, वार्डबॉय आलोक शुक्ला और चौकीदार आनंद सिंह भी मौजूद रहे।

चिकित्साधिकारी डा0 सी. बी. पाण्डेय ने बताया कि मेले में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही, जबकि अन्य सामान्य रोगों से संबंधित मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]