महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली पुलिस ने लावारिस हालत में यूरिया खाद और साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार चेकिंग और निगरानी कर रही है।
इसी क्रम में 4 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9:15 बजे उप-निरीक्षक अभिषेक जायसवाल ने हमराह कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल बृजेश कुमार के साथ थाना क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान कैथवलिया उर्फ बरगदही के पास लावारिस अवस्था में 6 बोरी यूरिया खाद और 4 इस्तेमाल की गई साइकिलें बरामद हुईं।
पुलिस के अनुसार बरामद खाद और साइकिलों पर किसी व्यक्ति ने अपना दावा नहीं किया। बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में अज्ञात के विरुद्ध धारा 113 कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बरामद यूरिया खाद और साइकिलों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा, जनपद महराजगंज को प्रेषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।









