क्रिएटर एकता दल की समीक्षा बैठक ,संपन्नसमाज में सकारात्मक संदेश देने वाले कंटेंट निर्माण पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज l रामपुरवा चौराहा पर गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे क्रिएटर एकता दल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्य और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के दौरान क्रिएटर एकता दल के अध्यक्ष चंद्रभान जायसवाल ने उपस्थित सभी क्रिएटर्स और सदस्यों को संबोधित किया। उन्होंने भविष्य में समाज को सही दिशा दिखाने वाले, अच्छे और साफ-सुथरे वीडियो बनाने का निर्देश दिया, ताकि समाज में एक सकारात्मक और स्वस्थ संदेश प्रस्तुत किया जा सके।
बैठक में मौजूद रहे लोग
इस कार्यक्रम में महराजगंज के कई कलाकार और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य रूप से राजू, नासिर, महबूब, झुन्नू, महमुद्दीन, अंजना देवी, देवेंद्र प्रताप सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]