निचलौल विकास खंड के ग्राम सभा बीसोखोर स्थित सीबीएस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘जय श्री कृष्णा’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गुंजायमान रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के रूप में सज-धज कर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में भव्य कृष्ण दरबार सजाया गया, जिसमें बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और झांकियों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण और ग्वाल-बाल की वेशभूषा में सजे बच्चों की बाल-सुलभ छटा देखते ही बन रही थी। भक्ति गीतों पर नन्हे बच्चों के नृत्य और भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय केसीबीएस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मनमोहक झांकियों ने मोहा दिलमहत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, निष्काम कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को हमारे धर्मग्रंथों, भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों की जानकारी मिलती है, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं।” उन्होंने समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश पांडेय, शरद पांडेय और प्रधानाचार्य मानव के मार्गदर्शन में बच्चों ने झांकी तैयार की। इस अवसर पर शिक्षिका काजल, शिवानी, सिद्धि, याशिका, शालिनी, सीमा, रानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों के प्रयास की सराहना की।
रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त









