सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन दबंगों ने व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।









