सिद्धार्थनगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिद्धार्थनगर। जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ जारी है। विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है और लगातार निगरानी की जा रही है।

गोल्हौरा थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, रास्तों और घाटों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं और राहगीरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के गोठवा घाट, तिघरा घाट और बिमौवा सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में कराया जा रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा को विदाई देकर अगले वर्ष फिर से आगमन की कामना कर रहे हैं।

पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से अपने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कर सकें। इसके लिए पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में मुस्तैद हैं।

रिपोर्टर: सुरेन्द्र मिश्रा
स्थान: सिद्धार्थनगर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]