विसर्जन से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जल पुलिस और गोताखोरों को सतर्क रहने के निर्देश
बाराबंकी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाराबंकी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने रामनगर थाना क्षेत्र के घाघरा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने घाट पर बैरिकेडिंग, तटबंधों की सुरक्षा, जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती तथा पुलिस बल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने घाट और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मी और संबंधित विभाग पूरी तरह सतर्क रहें। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घाट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
पुलिस प्रशासन का उद्देश्य विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्टर: रवेंद्र वर्मा
स्थान: बाराबंकी








