कानपुर। विजयदशमी के पावन पर्व पर कानपुर के परेड रामलीला मैदान में 95 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया गया है। विशालकाय रावण के पुतले को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंच रहे हैं। परिवार के साथ पहुंचे लोग रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा कार्यक्रम का आनंद ले रहे हैं।
रावण दहन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मैदान में विजयदशमी के आयोजन को लेकर तैयारियां की गई हैं। कुछ घंटे बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
वहीं, आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विजयदशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण दहन के साथ ही कानपुर में दशहरा उत्सव की रौनक और बढ़ने की उम्मीद है।
रिपोर्टर: रामजी शर्मा
स्थान: कानपुर








