बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के साले साधू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार के विपक्ष पर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष कमजोर है। अगर विपक्ष के पास पावर होती, तो सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज़ मजबूती से उठाई जाती।
साधू यादव ने बिहार में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ बर्बरता की घटनाएं सामने आ रही हैं और ऐसी स्थिति पर सरकार को शर्म आनी चाहिए।
उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाया जो ऐसी घटनाओं को महज ‘छिटपुट घटना’ बताते हैं। साधू यादव ने कहा कि अगर सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में असफल है, तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
कई मुद्दों को लेकर साधू यादव ने तेजस्वी यादव और विपक्ष की कार्यशैली पर भी इशारों-इशारों में सवाल खड़े
किए।
रिपोर्ट रमण कुमार
पटना









