पंडित दीनदयाल का जीवन एकात्म मानववाद और अंत्योदय का प्रतीक : रमेश जायसवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस दौरान नगर के परमार कटरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ता पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड स्थित खंभा संख्या 673/1276 के पास पहुंचे, जहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पार्थिव शरीर मिला था। यहां भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए सदर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्रसेवा और समर्पण का विराट प्रतीक है। मानवता के कल्याण की बात होने पर उनका एकात्म मानववाद का दर्शन समाज को मार्गदर्शन देता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने आत्मनिर्भरता को राष्ट्र की मजबूती से जोड़ा था। उनके विचारों पर चलकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
जिला उपाध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय का सिद्धांत कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

सभी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।इस दौरान अनिल गुप्ता गुड्डू, आलोक सिंह, संतोष खरवार, संजय कनौजिया, आशीष गुप्ता, गीता रानी गुप्ता, प्रियंका तिवारी, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, नेहा तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, विभूति जायसवाल, विशाल तिवारी, डब्बा तिवारी आराधना गुप्ता, जय किशन, प्रभु यादव, विज

अशोक कुमार जायसवाल

और पढ़ें

[the_ad id="164"]