सहारनपुर की ऐतिहासिक मस्जिद ध्वस्तीकरण मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंजसहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कथित ऐतिहासिक मस्जिद को रात्रि में बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के मामले में ऑल इंडिया मजलिस एतिहादुल मुसलमिन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष सरवर खान ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के माध्यम से दिए गए ज्ञापन में मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जांच और मस्जिद के पुनर्निर्माण की मांग की गई।

ज्ञापन में सरवर खान ने कहा कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में करीब 100 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद को कथित तौर पर रात्रि के अंधेरे में बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया गया। स्थानीय नागरिकों एवं संबंधित लोगों के अनुसार यह मस्जिद कलेक्ट्रेट भवन के निर्माण से भी पहले से अस्तित्व में थी और उत्तर प्रदेश वक्फ बोर्ड के अभिलेखों में दर्ज बताई जाती है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी धार्मिक स्थल अथवा वक्फ संपत्ति को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया, सक्षम न्यायिक आदेश और संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिए बिना ध्वस्त किया गया है, तो यह गंभीर विषय है। इससे धार्मिक स्वतंत्रता, नागरिकों के संवैधानिअधिकारों और प्रशासनिक कार्रवाई की वैधानिकता को लेकर सवाल उठते हैं।

ज्ञापन में राष्ट्रपति से संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष रिपोर्ट तलब कराने और आवश्यकतानुसार सक्षम संवैधानिक एवं न्यायिक संस्थाओं के माध्यम से जांच कराने की मांग की गई। संगठन ने मस्जिद का उसी स्थान पर पूर्व स्वरूप को ध्यान में रखते हुए पुनर्निर्माण कराने, ध्वस्तीकरण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने तथा वक्फ संपत्ति को बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के सरकारी संपत्ति घोषित करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग रखी। जिला अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि आपका पत्र महा महीन राष्ट्रपति महोदिया को भेज दिया जाएगा।

ज्ञापन में धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 तथा लागू वक्फ कानूनों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। इस दौरान निजामुद्दीन, मकसूद अली, सलीमुल्लाह खान, इकबाल अहमद, मोहम्मद हुसैन खान, अब्दुल गफ्फार, इसरार, कर्म हुसैन, आफताब आलम और सदरे आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]