पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग और गश्त के दौरान ईदगाह-ककराला रोड से सलमान पुत्र सुल्तान निवासी छाबड़ा कॉलोनी, थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 265 ग्राम चरस बरामद हुई।
इस मामले में थाना कुतुबशेर पर मुकदमा संख्या 489/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से जुड़े मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी एक मुकदमा दर्ज है।
रिपोर्ट नीरज जोय









