समैचीपुर गांव में चोरों का आतंक, दो घरों में लाखों की चोरी से दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नवाबगंज थाना क्षेत्र के समैचीपुर गांव में देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने एक घर में परिवार के लोगों के सोते समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरे बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पार कर दी।

घटना की सूचना मकान मालिक ने 112 पुलिस को दी। सूचना पर थाना पुलिस और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों ने थाना प्रभारी राजीव कुमार पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। एक ग्रामीण ने थाना प्रभारी पर घर में कैमरा लगवाने की नसीहत देने का भी आरोप लगाया।

थाना नवाबगंज क्षेत्र के समैचीपुर गांव का मामला।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]