बहराइच। पुरानी नानपारा बस स्टैंड के पास बड़ीहाट के Bपर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली नगर पहुंचकर तहरीर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़ित के अनुसार, वह अपनी दुकान बंद कर गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली औरB से उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग करने की धमकी भी दी। घटना के बाद सभासद और उनके समर्थकों में आक्रोश फैल गया।
मामले को लेकर कई सभासदों ने कोतवाली नगर पहुंचकर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
सभासदों ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि Bसभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो नगर पालिका की कार्य व्यवस्था ठप करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है किBपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
रिपोर्ट: अनिरुद्ध मिश्रा | बहराइच









