वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से गूंजा पटना का गांधी मैदान, बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शनकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 13 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया| ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और अन्य छात्र संगठनों के कार्यकर्ता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के विरोध में लोक भवन मार्च निकालने पहुंचे| इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बन गई|

प्रदर्शनकारी गांधी मैदान के गेट नंबर 10 के पास एकत्र हुए और वहां से लोक भवन की ओर बढ़ने लगे| पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए जेपी गोलंबर के पास बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की| इसके बाद डाकबंगला चौराहे के आसपास पुलिस और छात्रों के बीच कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई|

पुलिस वाहन की चाबी लेकर भागा छात्र

प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति और दिलचस्प हो गई, जब हिरासत में लिए गए छात्रों को ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले पुलिस वाहन की चाबी लेकर एक प्रदर्शनकारी छात्र भाग गया| इसके बाद पुलिस को छात्रों को ले जाने के लिए दूसरी बस बुलानी पड़ी| पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई की और कई छात्रों को हिरासत में लिया|

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यशैली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाए| उनके हाथों में पोस्टर और तख्तियां थीं, जिनके जरिए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी| प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए लोक भवन तक मार्च करने की कोशिश की, इस दौरान लोग बैरिकेड्स तोड़ कर आगे बढ़ने की कोशिश की|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]