वेज बिरयानी में कीड़े मिलने का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। हरचंदपुर स्थित नरेश स्वीट एंड रेस्टोरेंट में वेज बिरयानी में कीड़े मिलने का आरोप सामने आया है। लाखन सिंह का पुरवा निवासी सौरभ सिंह ने आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को उन्होंने रेस्टोरेंट से वेज बिरयानी मंगाई थी। खाना खाते समय उन्हें बिरयानी में कीड़े दिखाई दिए। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया और पूरे मामले की जानकारी दी

सौरभ सिंह का आरोप है कि खाने में कीड़े मिलने की शिकायत उन्होंने रेस्टोरेंट स्टाफ से की तो कर्मचारियों ने बिरयानी की प्लेट अपने कब्जे में ले ली और उन्हें रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, स्टाफ की ओर से कथित तौर पर कहा गया कि जहां शिकायत करनी है, कर लो।

सौरभ ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत 1076 पर भी दर्ज कराई थी। उनका दावा है कि शिकायत किए चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मामला सामने आने के बाद रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बिरयानी में वास्तव में कीड़े थे या नहीं, यह संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल रेस्टोरेंट प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]