वृंदावन में साधु पर गंभीर आरोप, महिलाओं ने की मारपीट; पुलिस ने कराया मामला शांत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा-वृंदावन। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र की आनंद वाटिका में देर रात एक साधु को लेकर हंगामा हो गया। साध्वी सपना उपाध्याय समेत कुछ महिलाओं ने साधु पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।

साध्वी सपना उपाध्याय ने आरोप लगाया कि संबंधित साधु सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को कथित तौर पर प्रेमजाल में फंसाता था और उनका शारीरिक एवं मानसिक शोषण करता था। साध्वी ने साधु के कई महिलाओं से संबंध होने के भी आरोप लगाए हैं।

घटना के दौरान महिलाओं और साधु के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

साध्वी ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

संवाददाता: वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]