वाराणसी लोहता में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले के लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राशिद जमाल (निवासी लोहता) और छेदी बारी (निवासी भट्टी) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही लोहता थाना प्रभारी और एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर एसीपी रोहनिया के साथ रोहनिया थाना प्रभारी मंडुवाडीह थाना प्रभारी मौजूद

बाइट//अवधेश विश्वकर्मा एसीपी रोहनिया

और पढ़ें

[the_ad id="164"]