कुशीनगर जिले के नगर पंचायत कप्तानगंज अंतर्गत कप्तानगंज नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर बना पुल एक तरफ से धंस गया है, आज सवेरे जैसे स्थानीय लोगों को पता चला कि गंडक नदी पर बनी पुल एक तरफ का हिस्सा धंस गया है तो स्थानीय लोगों का एक हुजूम देखने को आ गया, देखा कि पुल पर बना अंतिम छोर का आधा हिस्सा धंस गया है तो एतिहात के तौर पर लोगो ने घास भूस रखकर चिन्हित किया कि पुल का यह हिस्सा धसने के वजह से खतरनाक हो गया है, बच कर आवागमन करे
कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया कप्तानगंज मार्ग पर दो विधानसभा एक राज्य एवं नेपाल देश को जोड़ने के लिए कप्तानगंज से महज 5 मीटर की दूरी पर गंडक नदी के ऊपर 2003 में समाजवादी पार्टी द्वारा एक पुल का निर्माण कराया गया था आज सवेरे पुल का आखिर छोर का आधा हिस्सा धंस गया है, हालांकि गलिमत रही कि इतना व्यस्त रास्ता होने के बाद भी कोई अनहोनी नहीं हुई है, जैसे ही सवेरे स्थानीय लोगों को पता चला तो धंसे पुल को देखने के लिए अगल बगल के लोगों का एक हुजूम इकट्ठा हो गया है, स्थानीय लोगों ने एतिहात के तौर पर पुल पर धंसे खतरनाक इलाके को घास भूस रखकर चिन्हित कर दिया जिससे कोई बड़ी अनहोनी न हो

आज 3 दिन से लगातार हो रही बारिश पुल धसने की है मुख्य वजह
पूरे प्रदेश में 3 दिन से लगातार हो रही बारिश के वजह से अलग अलग क्षेत्र एवं स्थानों पर क्षति हुई है कप्तानगंज नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर गंडक नदी के ऊपर बने पुल को भी भारी बारिश ने अपने चपेटे में ले लिए जिसके वजह से आज गंडक नदी पर बना पुल का आखिर छोर का आधा हिस्सा धंस गया है, पुल धसने का मुख्य वजह इतने लम्बे समय से बना पुल जो आज थोड़ा बहुत जर्जर की स्थिति में होना संबंधित विभाग का इस पुल पर ध्यान नहीं देना और 3 दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से पुल धंस गया है

लगभग 3 करोड़ की लागत से 2003 में बना था यह पुल
2003 में यह गंडक नदी पर पुल का निर्माण चालू कराया गया था उस समय लगभग 3 करोड़ की लागत से इस पुल का निर्माण हुआ था 2004 में मुलायम सिंह यादव उस समय तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री थे और रामकोला विधानसभा के विधायक राधेश्याम सिंह के पहल पर इस पुल का निर्माण और लोकार्पण कराया गया था पूर्व विधायक सपा सरकार में रहे पूर्व राधेश्याम सिंह ने कहा कि
जिलाधिकारी कुशीनगर सेतु निर्माण खंड एक्सियन से मांग किया है कि जल्द से जल्द इस पुल पर अपना ध्यान केंद्रित कर निर्माण कराए जिससे कोई बड़ी अनहोनी न हो
स्थानीय निवासी मुलायम सिंह यादव ने बताया कि पुल लंबे समय से जर्जर था यह पुल एक विधानसभा, एक राज्य और नेपाल देश को जोड़ता है इस समय पुल पूरी तरह से जर्जर हो गया है स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पुल के निर्माण की मांग किया है स्थानीय लोगों का आरोप है ड्रेनेज सिस्टम को रोकने के लिए एक सरकारी कर्मचारी की भी व्यवस्था की गई है लेकिन वो सरकारी कर्मचारी ज्यादा समय अपने घर देवरिया को देते है इस कर्मचारी पर भी कार्यवाही होनी चाहिए इस मामले पर कप्तानगंज उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा को जानकारी दी गई लेकिन घंटों समय इंतजार करने के बाद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे









