स्लग — देवरिया में 24 घंटे से बारिश-तेज हवाओं का कहर, फसलों को नुकसान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवरिया | एंकर-देवरिया में पिछले करीब 24 घंटे से बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार होने के करीब पहुंच चुकी धान की फसल तेज हवाओं के कारण कई जगह गिर गई है, तो लगातार बारिश से खेतों में जलभराव की स्थिति भी बन रही है।

तस्वीरें देवरिया के खेतों की हैं, जहां बारिश और तेज हवाओं के बीच खड़ी फसल जमीन पर बिछती नजर आ रही है। धान की फसल तैयार होने के करीब है और ऐसे समय में तेज हवा चलने से पौधों के गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सता रही है।

एक तरफ खेतों में फसल गिरने से नुकसान की आशंका है, तो दूसरी तरफ लगातार बारिश के कारण कई खेतों में पानी भर गया है।

अब किसानों की मांग है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल का सर्वे कराया जाए, नुकसान का वास्तविक आकलन हो और नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए।

बाइट–सदानन्द चौहान (किसान)

बाइट– रामअवतार ( किसान )

पीटीसी–फिरोज खान (संवाददाता देवरिया)

लोकेशन — देवरिया
रिपोर्ट — फिरोज खान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]