वाराणसी में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी, 34 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। दोनों सीटों पर कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें स्नातक के 24 और शिक्षक के 10 प्रत्याशी शामिल हैं।

वाराणसी जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 66,952 मतदाताओं के लिए 81 मतदान स्थल बनाए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 7,888 मतदाताओं के लिए 21 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं।

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान प्रक्रिया की निगरानी डिजिटल माध्यमों, वीडियो और सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है।

मतदान के बाद सपा की पूर्व राज्य मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि युवा और पीडीए वर्ग सपा के साथ है। वहीं, भाजपा समर्थक संजय कुमार ने विकास कार्यों और सुरक्षा के मुद्दे पर पार्टी की जीत का दावा किया।

प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]