बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल करने पर राशन विक्रेताओं में खुशी है।
राशन विक्रेता कल्याण समिति, उ०प्र० के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र बोस सिंह रावत के नेतृत्व में आज कोटेदारों ने जिलाधिकारी बुलंदशहर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा गया कि 35 रुपये प्रति क्विंटल की यह बढ़ोतरी कोटेदारों के आर्थिक हितों को मजबूत करेगी और गरीबों तक राशन पहुंचाने के कार्य में उनका मनोबल बढ़ाएगी।
सरकार के इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए समस्त उचित दर विक्रेताओं की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।









