समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने के बाद प्रथम बार हाटा पहुंचीं श्रीमती काजल यादव का मंगलवार को हाटा कैंप कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री एवं सपा नेता राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।
काजल यादव के हाटा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस के रूप में उनका स्वागत किया। जुलूस का नेतृत्व कमांडो रमेश यादव ने किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष इलियास अंसारी, पुरेंद्र यादव, रणविजय सिंह, मोहन श्री, रामानंद सिंह, चेयरमैन एवं सभासद हरेराम सिंह, सैफुद्दीन गुड्डू, शशि प्रताप चौधरी, मुकेश यादव, प्रदीप यादव, राम पारसन सिंह, राम प्रवेश सिंह, पूर्व प्रधान विनय सिंह, टून टून राव, हरेंद्र सिंह और पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काजल यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके राष्ट्रीय सचिव बनने से महिला संगठन को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।









