लखनऊ में बाढ़ के पानी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, दोस्त को बचाने में गई जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ के इटौंजा में एक युवक के बाढ़ के पानी में बहने से मौत हो गई|

बाढ़ में बहने से मौत

लखनऊ के इटौंजा स्थित लासा गांव में बाढ़ के तेज बहाव ने एक 19 वर्षीय विमल कुमार की जान ले ली| मिली जानकारी के अनुसार विमल अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में गहरे पानी में चला गया| वह अपने छह दोस्तों के साथ घटनास्थल पर मौजूद था, जिनमें से पांच को सुरक्षित बचा लिया गया है| घटना की सूचना मिलने के बाद घंटों की कड़ी मशक्कत राहत बचाव टीम ने उसका शव बरामद किया| मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:40 बजे गांव के 7-8 युवक हाल ही में ऊंचे किए गए लासा मार्ग से गुजर रहे थे| सड़क के बाईं ओर एक गहरा तालाब था|

जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान एक युवक की चप्पल पानी में गिर गई| उसे निकालने की कोशिश में युवक का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया| उसे बचाने के लिए विमल समेत अन्य युवक भी पानी में उतर गए, बाकी युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन कृष्ण कुमार का बेटा विमल गहरे पानी में चला गया| काफी प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और डूबने से उसकी मौत हो गई| सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]