शादी के नाम पर 60 लाख की ठगी का आरोप, थाईलैंड की युवती ने पुलिस से की शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर। थाईलैंड से भारत आई एक युवती ने एक युवक पर शादी के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवती ने एडीसीपी शिवा सिंह से मुलाकात कर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

युवती के मुताबिक करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी बातचीत इरफान नाम के युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां हुईं और युवती का दावा है कि दोनों ने थाईलैंड में शादी कर ली। इसके बाद वह युवक के साथ भारत आई।

युवती का आरोप है कि भारत आने के बाद इरफान ने अलग-अलग जरूरतों और अन्य कारणों का हवाला देकर उससे करीब 60 लाख रुपये ले लिए। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो उस पर धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शादी से जुड़े दस्तावेज, दोनों के बीच हुए आर्थिक लेन-देन और धर्म परिवर्तन के आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक फिलहाल लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। युवती ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]