लखनऊ में कांग्रेस का चुनाव आयोग पर हमला, SIR और मतदाता सूची में गड़बड़ियों पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SIR प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षआराधना मिश्रा मोना, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और सांसद इमरान मसूद मौजूद रहे।
राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में 13,150 मतदाताओं के नाम बदले गए, जबकि उनके EPIC नंबर और सीरियल नंबर समान हैं। उन्होंने प्रदेश में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने का भी दावा किया।

वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने मतदाता सूची में बदलाव और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से SIR प्रक्रिया पर संज्ञान लेने की मांग की। साथ ही लोगों से अपने EPIC नंबर और मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का मिलान करने की अपील की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों की जांच कराएगी और मामले में कानूनी राय भी लेगी।

सांसद इमरान मसूद ने भी नागरिकों से अपने मताधिकार की सुरक्षा के लिए मतदाता सूची की जांच करने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]