लखनऊ एयरपोर्ट के बाहर मजदूर कैंप में भीषण आग, 500 मजदूरों के लिए था इंतजाम; 30 मिनट में पाया काबू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सी सी एयरपोर्ट के बाहर लगी आग

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भीषण आग की घटना सामने आई है| बता दें कि एयरपोर्ट के बाहर मंगलवार सुबह एक अस्थायी मजदूर कैंप में अचानक भीषण आग लग गई| तीन मंजिला यह कैंप PVC पैनल से तैयार किया गया था और इसमें कुल 33 कमरे बनाए गए थे| यहां करीब 500 मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था थी, आग लगते ही कैंप में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई|

चंद मिनटों में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं, जिन्हें कई किलोमीटर दूर से भी देखा गया| घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा टीम और सरोजनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई|

जांच में जुटी टीम

प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत फायर विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया गया| PVC पैनल से तैयार होने के कारण कैंप के कमरों में आग तेजी से फैलती चली गई| कुछ ही देर में आग ने कैंप के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया|

दमकल कर्मियों ने करीब 30 मिनट तक लगातार प्रयास करने के बाद आग पर काबू पा लिया| राहत की बात यह है कि फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है| हालांकि, आग किस वजह से लगी और इससे कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है| संबंधित टीमें घटना की जांच में जुटी हैं|

और पढ़ें

[the_ad id="164"]