रेपो ऐप से फाइनेंस गाड़ियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 बिजनौर के नगीना में पुलिस ने फाइनेंस की बकाया किस्तों वाली गाड़ियों को निशाना बनाकर कथित अवैध वसूली और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल बरामद की है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

मामला थाना नगीना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को खालिद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर 56 हजार रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की गई और 5,500 रुपये नकद समेत उनकी मोटरसाइकिल छीन ली गई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। स्वाट, सर्विलांस और नगीना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बिप्पू, अनुराग सक्सेना, पुष्पेंद्र और आकाश को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रेपो ऐप के जरिए बकाया किस्तों वाले वाहनों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद वाहन मालिकों को रोककर कथित तौर पर अवैध वसूली करते और रकम नहीं मिलने पर वाहन छीन लेते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शिकायतकर्ता की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]