राहुल-प्रियंका के साथ कथित अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बाराबंकी में गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कथित अभद्रता और पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा ‘मोना’ के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर के पास वोट चोरी के मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पुलिस ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार और बल प्रयोग किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने राहुल गांधी के साथ कथित हाथापाई की घटना को शर्मनाक बताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस करार दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई। इस मौके पर राजेंद्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शिव शंकर शुक्ला, केसी श्रीवास्तव, मो. अफाक, मो. इरफान कुरैशी, रमन द्विवेदी, वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]