रात में भी सादे कपड़ों में पुलिस का पहरा, नवरात्रि में बाजार तक नहीं जा सके लोग: विनोद सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस नेता ने सरकार पर साधा निशाना, बोले—‘वोट चोरी वाली सरकार को जाना ही होगा’

महराजगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस की कथित निगरानी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में भी सादे कपड़ों में पुलिस का पहरा लगाया जा रहा है, जिसके कारण नवरात्रि के दौरान लोग बाजार तक नहीं जा सके।

विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि जैसे पर्व पर लोगों को बाजार जाने और अपनी जरूरतों की खरीदारी करने में परेशानी होना चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसकी बात सुनी जानी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने अपने बयान में सरकार पर चुनाव में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा, “वोट चोरी वाली सरकार को जाना ही होगा।” उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के अधिकारों और स्वतंत्रता का सम्मान होना चाहिए।

विनोद कुमार सिंह जिला कांग्रेस कमेटी महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी होने के साथ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और 317 सिसवा विधानसभा के प्रभारी भी हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]