नौतनवा, महराजगंज। राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज एवं राजीव गांधी पीजी कॉलेज में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की गई।
राजीव गांधी फार्मेसी कॉलेज में कॉलेज के प्रबंधक अजीत मणि त्रिपाठी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी पूजा-अर्चना में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस मौके पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. शोभाराम साहू, प्रवक्ता छाया साहू, अमित त्रिपाठी, सनी श्रीवास्तव सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
इसी क्रम में राजीव गांधी पीजी कॉलेज में भी विश्वकर्मा जयंती पर विशेष पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक अजीत मणि त्रिपाठी ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान कार्यवाहक प्राचार्य जयप्रकाश त्रिपाठी, डॉ. अर्चना पांडे, रमेश चौधरी, व्यास शर्मा, प्रेम सागर, सर्वजीत सिंह, अखिलेश प्रजापति सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









