बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर का दिन बिहार और देश के लिए विशेष है। एक ओर विश्वकर्मा पूजा का पर्व है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे महीने सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

बताया गया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे बिहार में चलेगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा और जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे।

बिहार: सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान की दी जानकारी की शाम सात बजे अपने घर के सामने दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रखंड और विधानसभा स्तर पर ‘सरकार आपके द्वार’ समाधान शिविर भी लगाए जाएंगे, जहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।

इसके अलावा स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, खादी के प्रचार और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को साझा करने सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]