यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतदान आज, 14.81 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज मतदान कराया जा रहा है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। प्रदेश के 72 जिलों में मतदान की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर अन्य जिलों में वोट डाले जाएंगे।

इस चुनाव में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 2,697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं, जबकि कुल 152 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग ने 11 प्रेक्षक तैनात किए हैं।सुरक्षा एवं निगरानी के लिए 1,041 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 456 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 12,309 मतदानकर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा 1,108 भारी और 1,737 हल्के वाहनों की व्यवस्था की गई है। मतदेय स्थलों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है।

मतदान के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) मान्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और पासपोर्ट सहित आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक पहचान पत्रों का इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]