
जानकारी के अनुसार, मंगल सिंह एलाऊ क्षेत्र में जेसीबी चलाने गए थे। इसी दौरान नगला बलसिंह में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने नामजद लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जमीन को लेकर मृतक और उसके परिवार के लोगों के बीच विवाद चल रहा था। परिजनों ने इसी विवाद को घटना से जोड़ते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
सीओ सिटी अशोक सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस परिजनों की तहरीर और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
फिलहाल मंगल सिंह की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









