मुगलसराय लटकते बिजली तार की चपेट में आया मैजिक, करंट से युवक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंदौली पड़ाव क्षेत्र के सूजाबाद में मंगलवार को सड़क पर लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आने से मैजिक सवार 35 वर्षीय विष्णु साहनी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में उनकी बेटी रियांसी बाल-बाल बच गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

जानकारी के मुताबिक विष्णु साहनी बेटी रियांसी को घुमाने निकले थे। घर के सामने ट्रैक्टर को रास्ता देने के लिए वह मैजिक पीछे कर रहे थे। इसी दौरान नीचे लटक रहा बिजली का तार मैजिक के संपर्क में आ गया और वाहन में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से विष्णु गंभीर रूप से झुलस गए।

स्थानीय लोगों ने लकड़ी की मदद से तार हटाकर बच्ची को बाहर निकाला। विष्णु को अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 100 से 150 मीटर लंबा निजी तार काफी नीचे लटक रहा था। एक साल पहले भी इसी तार से हादसा होने की बात ग्रामीणों ने कही। वहीं बिजली विभाग के जेई और एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार मामला एलटी सर्विस केबल से जुड़ा है और जांच के बाद जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]